प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर को 10-10 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। कसरावद व महेश्वर में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कसरावद के नप सभागृह में हुए आयोजन में हितग्राहियों को सर्टिफिकेट दिए गए।
सीएमओ ने बताया 587 हितग्राहियों के पंजीयन किए गए थे। इनमें से 358 हितग्राहियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। अन्य हितग्राहियों के पंजीयन के बाद संबंधित बैंकों के माध्यम से उनके खातों में राशि दी जाएगी ताकि हितग्राही और बेहतर व्यापार कर आर्थिक रूप से उन्नत हो सके। महेश्वर के नर्मदा भवन में हुए कार्यक्रम में 222 स्ट्रीट वेंडर हितग्राहियों को 22 लाख 20 हजार रुपए का ऋण दिया गया। सीएमओ राजेंद्र मिश्रा व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जैन ने योजना की जानकारी दी। मिश्रा ने कहा शुक्रवार को पीजी कॉलेज खरगोन में रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्षेत्र के बेरोजगार युवा पंजीयन करवाकर मेले में हिस्सा लें ताकि योग्यता अनुसार रोजगार मिल सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतमसिंह पटेल, गजराज यादव, राजा दादू, योजना प्रभारी विजयलक्ष्मी कानूनगो सहित पार्षद व कर्मचारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/10-thousand-loan-given-to-358-kasaravad-and-222-street-vendors-of-maheshwar-128096966.html
No comments:
Post a Comment