Friday, January 8, 2021

सुरखी में एक परिवार के 5 लोग समेत जिले में 13 नए पॉजिटिव

जिले में शुक्रवार को 13 पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें मिलाकर सागर में संक्रमितों का आंकड़ा 5125 पर पहुंच गया है। सुरखी के आधार चौक में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं, इसमें 27 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय महिला, 24 महिला एवं 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

वहीं खुरई में 48 वर्षीय पुरुष, ग्राम रगौली में 32 वर्षीय पुरुष, तिली वार्ड में 50 वर्षीय पुरुष, ज्योति नगर मकरोनिया में 50 वर्षीय महिला, वर्णी कॉलोनी में 38 वर्षीय महिला, पद्माकर नगर मकरोनिया में 59 वर्षीय महिला, बांदरी थाने के पास 67 वर्षीय महिला और पथरिया में 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
13 new positives in the district including 5 people from a family in Surkhi


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/13-new-positives-in-the-district-including-5-people-from-a-family-in-surkhi-128103181.html

No comments:

Post a Comment