मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध ने गुरुवार शाम महेश नगर में दरवाजा बंद कर खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। पीछे की तरफ भागे और छत से नीचे गिरने पर मौत हो गई।
एसआई राजेंद्रसिंह चौहान ने बताया घटना में महेश नगर निवासी 65 वर्षीय चंदरसिंह पिता रामसिंह भाटी की मौत हुई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। परिजन के अनुसार चंदरसिंह कारपेंटर का काम करते थे। उनकी दो बेटियों गंगा और जमना की शादी हो चुकी है। दो साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गंगा ने पुलिस को बताया पति चैनसिंह गुरुवार को मसवाड़िया गए थे। मां शकुंतला व बेटी गंगा घर में थीं। मकान में ऊपर एक कमरा है। चंदर सिंह शाम करीब 5:30 बजे ऊपर के कमरे में गए और दरवाजा बंद कर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पड़ोसी विजय मेहता ने ऊपर केरोसिन की बदबू आने की जानकारी दी। मां-बेटी ऊपर पहुंची तब तक वे चिल्लाते हुए ऊपर के कमरे का पीछे का दरवाजा खोलकर भागे और पीछे छत से नाली में गिर गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा। परिजन के अनुसार भाटी अक्सर पड़ोसियों से छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर लेते थे। दो दिन पहले घर में कुकिंग गैस की नली काटने पर बेटी ने उन्हें समझाया भी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-old-man-living-in-his-daughters-house-set-herself-on-fire-when-she-ran-away-from-the-roof-of-the-house-she-died-128100796.html
No comments:
Post a Comment