डॉ. वसंत विजयजी की पावन निश्रा में उज्जैन में भगवान श्री पार्श्वनाथजी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। त्रिदिवसीय महामहोत्सव के रूप में यह कार्यक्रम 7 से 9 जनवरी तक होगा। पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजन एवं भंडारा होगा। शहर के गुरुभक्त सचिन भंसाली ने बताया कि 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से चिंतामणि पार्श्वपूजन से कार्यक्रम का श्रीगणेश होगा।
इसी दिन दोपहर 2 बजे से नित्य पूजन और शाम को 7 से 10 बजे तक विभिन्न प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा संगीतमय भक्ति का आयोजन होगा। शुक्रवार सुबह 10 से श्री उवसग्गहरम पार्श्व महापूजन होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 तक पार्श्व प्रभु जन्मोत्सव का संगीतमय भक्ति कार्यक्रम होगा। आयोजन के समापन दिवस पर 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से श्री पार्श्व पद्मावती महापूजन होगा। दोपहर 2 बजे से नित्य पूजन तथा शाम 7 बजे से विशेष संध्या भक्ति होगी। आयोजन में शामिल होने शाजापुर से भी बड़ी संख्या में गुरुभक्त उज्जैन पहुंचेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/birth-kalyanak-will-be-celebrated-in-ujjain-as-a-three-day-mahamotsava-128093444.html
No comments:
Post a Comment