कप्तान की सख्ती के बावजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण शहर और ग्रामीण अंचल में खुलेआम सट्टा चल रहा है। सैलाना के ऐसे ही एक सट्टेबाज सद्दाम खान निवासी शेखजी मोहल्ला को शनिवार शाम सिटी पुलिस की टीम ने जाकर पकड़ा। ताज्जुब की बात यह कि सद्दाम सैलाना थाने से लगभग 500 मीटर दूर ही वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़ा होकर मोबाइल से सट्टा कर रहा था लेकिन थाने को भनक नहीं थी। पुलिसकर्मियों में हड़कंप तब मचा जब सिटी पुलिस टीम सद्दाम को पकड़कर थाने लाई।
सद्दाम के पास से 36550 रुपए नकद व सट्टा उपकरण मिले हैं। पुलिस अब सैलाना के सद्दाम के दो साथी सिकंदर और राकेश की तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने सैलाना थाना प्रभारी दल सिंह परमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को सट्टा बंद करवाने के लिए कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/speculative-in-the-neighborhood-of-police-station-ti-suspended-128108272.html
No comments:
Post a Comment