अब केवल पांच दिन और इंतजार मकर संक्रांति से वैक्सीन लगना शुरू हो सकती है। शहर व जिले में करीब 35 वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर लोगों को वैक्सीन लगाए जाएंगे। यह बूथ उन स्थानों पर होंगे, जहां पर तीन या इससे अधिक कक्ष हो।
जिसमें पहला वेटिंग रूम, दूसरा वैक्सीनेशन रूम तथा तीसरा ऑब्जरवेशन रूम रहेगा। टीका लगाए जाने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 12415 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनके कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वैक्सीन आते ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। जिसमें स्थान यानी बूथ का नाम, समय व दिनांक का उल्लेख रहेगा। संबंधित दिन व निर्धारित समय पर व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने साथ में आधार कार्ड सहित 12 तरह के फोटो पहचान पत्र में से कोई एक अपने साथ में लेकर जाना होगा, जिससे रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद वैक्सीन लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया मकर संक्रांति के आसपास वैक्सीन आ जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/5-days-wait-corona-vaccine-may-start-due-to-makar-sankranti-128104027.html
No comments:
Post a Comment