मप्र हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एचपी सिंह ने कहा कि वकील न्याय क्षेत्र का अभिन्न अंग है। न्यायदान उपलब्ध कराने में वकीलों की अहम भूमिका होती है। अपने पक्षकार को न्याय दिलाने के लिए वकील पूरा प्रयास करता है। जस्टिस सिंह ने उक्ताशय के विचार बतौर मुख्य अतिथि लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में व्यक्त किए।
चौकसे मैरिज हॉल कृषि उपज मंडी रोड पर आयोजित समारोह की विशिष्ट अतिथि आईपीएस प्रियंका शुक्ला ने कहा कि संविधान के निर्माण से लेकर अन्य विधिक क्षेत्रों में वकीलों का महत्वपूर्ण योगदान है। संयोजक अधिवक्ता प्रमोद खरे, मुकेश अग्रवाल और आरपी खरे ने कहा कि वर्तमान समय में वकीलों की भूमिका चुनौतीपूर्ण हो गई है।
उन्होंने कहा कि वकीलों को पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अरुण दुबे और आभार प्रदर्शन अधिवक्ता पप्पू चौकसे ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता बीपी साहू, आरसी चंसोरिया, संजीव पांडे, सौराष्ट्र खेड़कर और अनिल सोनी भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/role-of-lawyers-in-providing-justice-former-justice-hp-singh-128081650.html
No comments:
Post a Comment