नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी महिला मंडल भी अपनी भागीदारी निभा रहा है। घर आंगन में रंगोली बनाकर सभी महिलाएं स्वच्छ भारत...स्वच्छ रतलाम स्वच्छता अभियान की शपथ भी ले रही हैं।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की महिलाएं मंडल शहर को स्वच्छ बनाए जाने वाले अभियान में सहयोग करते हुए रंगोली बना रही हैं। रंगोली के माध्यम से वे शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दे रही हैं। साथ ही स्वच्छ भारत स्वच्छता अभियान की शपथ भी ले रहे हैं। अभियान में महालक्ष्मी महिला मंडल की रजनी व्यास, अनीता व्यास, संगीता व्यास, अलका व्यास, अर्चना जोशी, नीता व्यास, जया व्यास, मीता व्यास, मीना व्यास, मीनाक्षी शर्मा, आशा ओझा, कोकिला ओझा, प्रिया व्यास जुड़ी हुई हैं। समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में ना केवल समाज बल्कि शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/women-also-gave-message-of-cleanliness-by-making-rangoli-in-the-courtyard-128108243.html
No comments:
Post a Comment