शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्राें में बिजली ट्रांसफार्मरों का ऑयल (तेल) चाेरी करने वाला गिराेह सक्रिय है। गांव और खेत में लगे कृषि ट्रांसफार्मरों से ऑयल चाेरी और बिजली उपकरणाें में ताेड़ फाेड़ की जा रही है। दिसंबर में 12 वारदातें सामने आई। परेशान किसानाें और बिजली कंपनी के कर्मचारियाें ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है, लेकिन एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्र प्रबंधक एवं जूनियर इंजीनियर सतीश पटेल ने बताया निमसाड़िया, जासलपुर, रायपुर, कुलामड़ी में ट्रांसफार्मराें से आयल चाेरी की घटनाएं बढ़ी है। उन्हाेंने बताया कि दिसंबर से जनवरी के बीच करीब 15 दिनाें में अलग-अलग तारीख में 12 मामले सामने आए हैं। हमने संबंधित कर्मचारी से शिकायत करवाई है इस मामले में कुछ किसानाें ने भी शिकायती आवेदन थाने में दिया है।
ऑयल चाेरी हाेने से फेल हाेते हैं ट्रांसफार्मर
ग्रामीण क्षेत्राें में गांव के अंदर व खेताें में लगे कृषि ट्रांसफार्मराें से ऑयल चाेरी हाे रहा है। ट्रांसफार्मर में ऑयल नहीं हाेने के कारण यह ट्रांसफार्मर फेल हाे जाते हैं। इससे कृषि और घरेलू बिजली सप्लाई प्रभावित हाे रही है।
वेल्डिंग मशीन में उपयोग होता है यह ऑयल
ट्रांसफार्मर से चाेरी ऑयल काे बेच दिया जाता है। ट्रांसफार्मर का ऑयल बेल्डिंग मशीन में भी उपयाेग किया जाता है। कंपनी के अधिकारियाें के मुताबिक बिजली ऑयल चाेरी के बाद उसे बेल्डिंग मशीन चलाने के उपयाेग में लिया जाता है।
जासलपुर में ट्रांसफार्मर से ऑयल चाेरी हाेने का आवेदन मिला था। इस आवेदन पर मामला जांच में है। अभी काेर्ई केस दर्ज नहीं किया है। अलग अलग तारीखाें में काेई अन्य आवेदन नहीं मिले हैं।
हेमंत श्रीवास्तव, टीआई देहात थाना
तीन केस : सिंचाई के काम हो रहे प्रभावित, गांवों में भी छाया रहता अंधेरा
केस-1
कुलामड़ी के किसान सीताराम यादव और गाैरीशंकर ने 22 दिसंबर काे देहात थाने में शिकायत आवेदन दिया था। उनके खेत में लगे 25 एचपी के ट्रांसफार्मर से 21 दिसंबर की रात में करीब 90 लीटर ऑयल चाेरी कर लिया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए है। इसकी एक प्रतिलिपी कंपनी काे भी दी थी।
केस-2
जासलपुर निवासी किसान ओम प्रकाश राजपूत और रमन सिंह ने देहात थाने व कंपनी में शिकायती आवेदन दिया था। उन्हाेंने बताया कि 16 दिसंबर काे उनके कुलामड़ी पायपास स्थित खेत से ट्रांसफार्मर का ऑयल व उपकरण नष्ट किए गए हैं।ट्रांसफार्मर का पूरा ऑयल चाेरी हाेने से खेत में बिजली सप्लाई बंद हाे गई।
केस-3
ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारी गुलाब सिंह गुजरे द्वारा 9 दिसंबर काे जासलपुर नहर के पास समर सिंह के ट्रांसफार्मर 110 लीटर ऑयल,14 दिसंबर काे किसान धनराज अहिरवार के रायपुर फाेरलेन राेड के पास से ट्रांसफार्मर में से 110 लीटर ऑयल, 16 दिसंबर काे छाेटा नंदलाल रायपुर फाेरलेन के पास लगे ट्रांसफार्मर से 110 लीटर ऑयल के साथ 27 और 30 नवंबर काे भी अाॅयल चाेरी की घटना हाेने की शिकायत कंपनी अधिकारियाें और देहात थाने में शिकायत की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/there-are-also-electric-devices-transformer-oil-thief-gang-active-in-rural-areas-128096989.html
No comments:
Post a Comment