मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बंगाली चौराहा से सिंधिया प्रतिमा की शिफ्टिंग को लेकर सहमति बन गई है। प्रतिमा को मौजूदा स्थान से 150 फीट दूर गोयल नगर जैन मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा शिफ्ट होते ही बंगाली चौराहा फ्लायओवर का काम भी शुरू हो जाएगा। फ्लायओवर को इसी साल सितंबर में पूरी तरह तैयार करने का टारगेट है। गुरुवार को निगम के अधिकारियों ने नए स्थान की मार्किंग भी करवाने के साथ लेआउट तय करते हुए ठेकेदार कंपनी को काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि यह स्थान पहले भी विकल्प के रूप दिया था। बंगाली चौराहे के दूसरी तरफ का स्थान भी तय था। यहां से निगम को सुलभ शौचालय हटाना था। मंत्री तुलसी सिलावट ने खुद इन दोनों स्थानों को देखा था। उनकी मंशा मयूर हॉस्पिटल वाले ग्रीन बेल्ट के हिस्से में प्रतिमा को शिफ्ट करवाने की थी। यहां पर पेड़ ज्यादा संख्या में कटते, इसके लिए प्रशासन तैयार नहीं था।
सितंबर तक बनाने का लक्ष्य रखा है
- 557 मीटर लंबाई, 27 मीटर चौड़ाई, 7.7 मीटर ऊंचाई
- 29.47 करोड़ लागत, 2021 सितंबर में होगा पूरा,
- 4 लेन होगी 10 कॉलोनियों के एक लाख लोगों को फायदा
प्रतिमा शिफ्टिंग पर सीएम ने बात की और सहमत हो गए मंत्री तुलसी सिलावट

बुधवार को इंदौर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री तुलसी सिलावट से बात की और मंच से घोषणा करते हुए बताया जल्द ही प्रतिमा शिफ्ट होगी और निगम ने गुरुवार से ही काम शुरू कर दिया। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया गोयलनगर जैन मंदिर के सामने प्रतिमा शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। इसका पेडेस्ट्रियन बनने में समय लगता है। लगभग एक महीने के अंदर प्रतिमा शिफ्ट कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/statue-shifting-is-fixed-bengali-bridge-will-also-be-found-in-nine-months-128099771.html
No comments:
Post a Comment