समीपस्थ गांव चिरोलाकलां हायर स्कूल के हाल बेहाल हैं। स्कूल परिसर में अतिक्रमण के साथ कीचड़ पसरा पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारी को लिखित में शिकायती पत्र से अवगत करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
स्कूल प्रधान केसरसिंह गोयल ने बताया स्कूल परिसर की जमीन पर लोग पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां तक कि नाले का पानी भी स्कूल परिसर में छोड़ दिया है। एेसे मे गंदा पानी कई दिनों तक परिसर में भरा रहता है। पानी के जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं एवं जहरीले जानवरों का डर बना रहता है। कई मर्तबा तो मध्याह्न भोजन के किचन सेट में भी पानी घुस आता है। ऐसे में भोजन बनाने में परेशानी होती है। वर्तमान में भी नाले का पानी स्कूल परिसर में जमा है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं।
स्कूल परिसर में रोज मिलती है शराब की बोतलें व कांच
प्राचार्य ने बताया स्कूल परिसर की बाउंड्री वाॅल के अभाव में शाम के समय स्कूल परिसर शराबियों का अड्डा बन जाता है। रोज शराब की बोतलें स्कूल परिसर में मिलती है। कई बार तो शराबियों द्वारा शराब की बोतल यहां-वहां फेंकने से परिसर में कांच बिखरे रहते हैं।
वहीं स्कूल परिसर में गंदगी और कीचड़ के कारण परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। इससे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई है, पता करता हूं
मामले में बड़नगर एसडीएम डॉ. योगेश भरसट से चर्चा की तो उन्होंने कहा मुझे देखना पड़ेगा आवेदन कब आया था। ऑफिस में फाइल खोलकर ही बता सकता हूं। अभी तक आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई है, पता कर बताता हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/kharsod--kalan/news/encroachment-in-chirolakalan-higher-secondary-school-campus-due-to-neglect-of-administration-128093440.html
No comments:
Post a Comment