भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण के माध्यम से न केवल पर्यावरण में सुधार किया जा सकता है, बल्कि यह कार्य लोगों की आजीविका का साधन भी बन सकता है। यह बात बुधवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीए प्रकाश अग्रवाल किशोर वाटिका में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में कह रहे थे।
पौधरोपण का यह आयोजन बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर वाटिका के प्रारंभ होने के अवसर पर किया गया।
सीए अग्रवाल ने बताया कि निरुद्ध बालकों के मन में प्राकृतिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए यह पहल की गई है। पौध रोपण का यह आयोजन बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया। यहां बता दें कि किशोर वाटिका में किचन गार्डन, फलदार तथा औषधीय पौधे विशेष रूप से लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण करने वालों में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश विमलेश मुढ़ैया, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य राकेश शिवहरे, डॉ. नीरज गुप्ता, महिला बाल विकास के संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ, जिला कार्यक्रम अधिकारी उपासना राय, संप्रेक्षण गृह अधीक्षक अनूप नामदेव, अमित जैन, दीपक मोदी, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/every-person-should-plant-trees-to-secure-the-future-rotary-club-planted-plants-of-different-species-on-juvenile-garden-128019840.html
No comments:
Post a Comment