Wednesday, December 16, 2020

भोपाल से आए कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से किया जागरूक

स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को स्टार रैंकिंग में शामिल करने नगर निगम ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसके तहत बुधवार को भोपाल से आई टीम ने शहर के पांच स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को सफाई के फायदे गिनाए और स्वच्छ रहने को कहा। कला जत्था के प्रदर्शन के दौरान नगर निगम की इस पहल को लोगों ने सराहना की।

नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से युवाओं की टीम ने सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई, एक काम सब रोज करे, कूड़ेदान का प्रयोग करें, मुरैना शहर की ब्यूटी हम सबकी है ड्यूटी, हम सब ने यह ठाना है मुरैना को स्वच्छ बनाना है जैसे नारे लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रुइ की मंडी में मिया बीबी की नोंक-झौंक नामक नुक्कड़ नाटक आयोजित कर बच्चों को खुले में शौच न करने व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा घरों से निकलने वाना सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टविन में डालने की समझाइश दी।

बुधवार को कलाजत्था टीम ने शहर के माहौर चौराहा, बड़ोखर, पीजी कॉलेज, रुई की मंडी आदि क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक व गीतों की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने वाले कलाकारों में राज भारती, पिंकी नामदेव, उमराव भट्‌ट, विजय भट्‌ट आदि प्रमुख हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुरैना शहर में लाेगाें का स्वच्छता का संकल्प दिलाती भाेपाल से आई कलाकारों की टीम।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/artists-from-bhopal-made-awareness-through-street-plays-128019822.html

No comments:

Post a Comment