Wednesday, December 9, 2020

जब्त नाव इंजन राजसात कर की जाएगी नीलामी

हंडिया तहसील के गाेलाघाट से 18 जुलाई काे अधिकारियाें की टीम द्वारा लावारिस हालत में जब्त की नाव इंजन काे खनिज विभाग राजसात कर नीलाम करेगा। इधर 4 दिन पहले करताना में नर्मदा नदी से जब्त रेत इंजन मशीन के मालिक का भी अभी तक कुछ पता नहीं लगा है।

मालूम हाे 18 जुलाई दोपहर 2 बजे हंडिया तहसीलदार अर्चना शर्मा, नायब तहसीलदार भरत अहिरवार, एसपीएस बघेल व खनिज विभाग का अमला अचानक नर्मदा के गाेलाघाट पर निरीक्षण करने पहुंचा था। यहां टीम काे घाट से आगे जाने पर नर्मदा नदी के बीच में एक नाव मिली।

जिसमें पानी से रेत निकालने की मशीन लगी थी। माैके पर टीम ने नाव इंजन मशीन के मालिक के बारे में मालूमात की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। अब प्रशासन ने इसे राजसात कर नीलामी करने का निर्णय लिया है। खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय के अनुसार यदि 15 दिन में काेई मालिक सामने नहीं आया ताे उसे लावारिस मानकर प्रशासन राजसात कर नीलामी की कार्रवाई करेगा।

मालूम हाे इसी प्रकार 4 दिन पहले टिमरनी तहसील के करताना में भी नर्मदा से रेत निकालने वाली एक मशीन लावारिस अवस्था में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम ने ठेकेदार की मदद से बाहर निकलवाकर जब्त की थी। अभी तक इसके मालिक का भी काेई पता नहीं चला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/seized-boat-engine-will-be-auctioned-after-auction-127998166.html

No comments:

Post a Comment