Thursday, December 10, 2020

24 घंटे में सिर्फ 30 मिनट का समय खुद को फिट रखने का संदेश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को साइकिल रैली आयोजित की। इस रैली के जरिए फिटनेस का संदेश दिया। यह रैली खेल स्टेडियम से शुरू हुई, जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए नीमताल चौराहा पहुंची। नीमताल चौराहा से रैली वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। स्टेडियम में खेल एवं फिट इंडिया कैंपेन के माध्यम से “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी गुरुवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। खेल स्टेडियम से नीमताल, पुराना अस्पताल रोड, माधवगंज, तिलकचौक, डंडापुरा से वापस स्टेडियम तक करीब 5 किमी लंबी यह रैली आयोजित हुई।

रैली में कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर स्वयं भी इस साइकिल रैली में शामिल हुए। खास बात यह है कि कलेक्टर साइकिल रैली पूरी करने के बाद स्टेडियम से अपने घर भी साइकिल से ही गए।

कलेक्टर भी हुए शामिल: आयोजक खेल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रैली में करीब 250 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। करीब 14 वर्ष से लेकर 50 वर्ष उम्र तक के लोगों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ रैली में शामिल होकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। रैली में कलेक्टर डॉ जैन भी प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाते प्रमुख मार्गों से गुजरे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन फिटनेस को लेकर काफी जागरुक हैं। कलेक्टर डॉ जैन रोजाना जहां 8 किमी दौड़ भी लगाते हैं, वहीं पूर्व में अनेक मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। कलेक्टर जैन पिछले वर्ष टाटा मुंबई मैराथन में 42.195 किमी की दूरी 3 घंटे 50 मिनट में तय करी जीत हासिल की थी। इसके अलावा दिल्ली व अन्य स्थानों पर आयोजित मैराथन में भी वे भाग ले चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/message-to-keep-yourself-fit-for-just-30-minutes-in-24-hours-128001562.html

No comments:

Post a Comment