Saturday, December 5, 2020

बेटा या बेटी हुई, इसकी जांच कमेटी करेगी

रघुनाथपुर के रिंझेटा निवासी शकुंतला ने बेटे को जन्म दिया या फिर बेटी को इस मामले में अब जांच के लिए अस्पताल स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी का निर्देशन सीएमएचओ डॉ. बीएल यादव करेंगे। शनिवार को मामले में श्योपुर विधायक के हस्तक्षेप के बाद परिजन और अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच कराए जाने के लिए तैयार हो गए हैं।

गौरतलब है कि रघुनाथपुर के रिझेंटा निवासी शकुंतला पत्नी उदयसिंह रावत ने 1 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। इस मामले में परिजन का आरोप ने आरोप लगाया था कि बच्चे की जन्म के बाद उन्हें सिर्फ बेटा होने की सूचना दी थी, लेकिन चार दिन तक बिना शक्ल दिखाए उन्हें बेटी को हाथों में लाकर थमा दिया था।

हर तथ्य की बारीकी से जांच करेंगे

बच्चा गायब होने जैसी कोई बात नहीं हैं इसमें कोई मिसअंडरस्टेंडिंग हो गई है। अब हम इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर रहे हैं जो हर तथ्य की बारीकी से जांच करेगी। इसके बाद जरूरत पड़ी तो वैज्ञानिक परीक्षण भी कराए जाएंगे।

-डॉ. बीएल यादव, सीएमएचओ, श्योपुर

डॉ. का प्रसूता से अभद्रता करते वीडियो वायरल

शनिवार को बच्चा गायब होने के मामले में परिजन के द्वारा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। परिजन का आरोप है कि जो डॉक्टर शकुंतला से बात कह रही हैं उन्होंने ही शकुंतला का ऑपरेशन से प्रसव कराया था। वायरल वीडियो में डॉक्टर के द्वारा शकुंतला से बहस करने और उससे अभद्रता करने व धमकाने का आरोप लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/the-committee-will-investigate-whether-there-is-a-son-or-daughter-127984950.html

No comments:

Post a Comment