Saturday, December 5, 2020

शिव परिवार की मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण-प्रतिष्ठा

नगर की कॉलोनी में शिव पंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय व नंदी की मूर्तियों की विधिविधान के साथ स्थापना की। मुख्य आचार्य पं. उमेश चौरे, पं. निकुंज चौरे, पं. गोपालकृष्ण पुरे व पं. गोपाल डोंगरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना का विधान पूर्ण किया। पूर्णाहुति विधान पं. योगेश चौरे ने कराया। इस दौरान विधायक सचिन बिरला, विधायक नारायण पटेल, रामचरण कुशवाह, शैलेंद्रसिंह तोमर, लक्ष्मीनारायण मोरण्या, मोनिका राठौर, सीमा चाचरिया, ललिता मोरण्या, सीमा पटेल, अर्चना पाटील, कुमुद लाड़, ममता भाटी व अन्य मौजूद थे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह खत्म
बासवा | ग्राम बोधगांव के मंदिर में शिव परिवार सहित मां नर्मदा मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिनी आयोजन का समापन शनिवार को हुआ। पंडित दिलीप खेडे के आचार्यत्व में पं. राजेश पगारे, पं. विनोद शर्मा, पं. मयूर शर्मा, पं. दुर्गा प्रसाद गीते के सानिध्य में प्रायश्चित कर्म, पंचाग कर्म, मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना, पूजन जलाधिवास, पत्रादी पुष्पादी, स्थापित देवताओं का पूजन, हवन, महास्नान, शोभायात्रा व शयनादिवास के आयोजन किए गए। अंतिन दिन प्रतिष्ठित देवताओं का पूजन, हवन, मूर्ति स्थापना, महाअभिषेक, पूर्णाहुति, आरती व अंत में भंडारा प्रसादी वितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shiva family's life was praised with chanting


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/shiva-familys-life-was-praised-with-chanting-127984952.html

No comments:

Post a Comment