सड़े आलू से चिप्स बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने जैसी गतिविधि की अनदेखी करना फूड ऑफिसर को भारी पड़ गया। घटना से नाराज कलेक्टर ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी से फील्ड के सभी काम छीनकर उन्हें एडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री को ठंडी रोटियां देने के कारण कलेक्टर खाद्य अधिकारी पर कार्रवाई कर चुके हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जिनवाल को भी अटैच किया है। दोनों अधिकारियों के संबंध में कलेक्टर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
22 को आलू चिप्स व सेंव बनाने वाले निर्माताओं का सम्मेलन : कलेक्टर ने चिप्स बनाने वाली इकाइयों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को दिए। अपर कलेक्टर के मुताबिक, 22 दिसंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आलू चिप्स और सेंव बनाने वाले छोटे-बड़े निर्माताओं का सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।
जिला प्रशासन और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर मनीष सिंह भी रहेंगे। जिले में आलू चिप्स बनाने का काम प्रमुखता से होता है। पिछले दिनों सड़े आलू से चिप्स बनाने की घटना सामने आने के बाद ये प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/rotten-potato-chips-field-work-taken-away-due-to-food-security-officers-neglect-128027388.html
No comments:
Post a Comment