Tuesday, December 1, 2020

पड़ोसी जिलों में मास्क न लगाने पर भेज रहे अस्थायी जेल, हमारे यहां बाजार में बिना मास्क बेखौफ घूम रहे लोग

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3076 हो गई है। जिनमें 25 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं तथा वर्तमान में 61 केस पॉजिटिव हैं। डॉक्टरों का कहना हैं कि दिसम्बर महीने में कोरोना संक्रमण फिर से जोर पकड़ सकता है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती नहीं बरत रही है।

यहां बताना जरूरी है कि पड़ोसी जिले ग्वालियर, शिवपुरी सहित प्रदेश के कुछ जिलों में मास्क नहीं लगाने पर लोगों को अस्थाई जेल भेजने जैसी कार्रवाई जारी है, लेकिन हमारे जिले के अधिकारी इस तरह का कदम उठाना उचित नहीं मान रहे। खास बात यह है कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बाजार में मास्क बांटते दिखाई दिए, लेकिन अधिकारी जबाबदेही के साथ कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराएं इस पर उनका ध्यान नहीं है।

वहीं हनुमान चौराहे से नाला नंबर एक तक दुकानदारों द्वारा अपनी विक्रय सामग्री बाहर रखने से मेन रास्ता और भी अधिक संकीर्ण हो जाता है। उधर छोटी बजरिया पहुंचने वाले लोगों को पैदल निकलना तक कठिन हो जाता है। पुल तिराहे से आगे फलों के साथ ही छोटे दुकानदार दुकानें सजा लेते हैं। जिससे यहां से निकलने वाले एक-दूसरे से टकराए बिना नहीं रह सकते। वहीं जिले के अधिकांश काेराेना संक्रमित मरीजों काे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाेम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के घर के बाहर बैरिकेड न लगाते हुए कंटेनमेंट जाेन भी नहीं बनाया जा रहा है। इस कारण आसपास के लोगों को उस संक्रमित की जानकारी नहीं रहती और संक्रमित अपने घर और मुहल्ले में आराम से घूमता रहता है।

आयोजन को लेकर है गाइड लाइन
प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की बैठक में शादी समारोह में स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक नहीं रखा। नए निर्देशों के मुताबिक जिले में आयोजित शादी समारोह में सिर्फ 250 लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही आयोजक को कोरोना गाइड लाइन का पालन भी करना होगा। लेकिन शहर के मुख्य बाजार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काेई नियम नहीं बनाए हैं। दूसरी ओर प्रशासन के पास काेराेना संक्रमण को रोकने के लिए काेई ठाेस रणनीति न होने के कारण इन दिनों शादियाें के चलते बाजार में खरीदी के दौरान लोगों की भीड़ हो रही है। जिसे नियंत्रित करने की भी प्लानिंग नहीं है।

गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर होगी चालानी कार्रवाई
बाजार में अधिक भीड़ एकत्र न हो इसके लिए इन दिनों प्रशासन और पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बैरिकेड लगाए गए हैं, ताकि एक साथ अधिक संख्या में लाेग बाजार न पहुंचे। शहर के व्यापारियों को अपनी दुकान पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक व्यापारी को अपने प्रतिष्ठान पर मास्क के साथ सैनिटाइजर रखने को कहा गया है। यदि व्यापारी शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करेंगे तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
आरएस बाकना, एसडीएम मुरैना

बाजार में कपड़ा, सराफा दुकानाें पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी
सदर बाजार, सिकरवारी बाजार शहर का मुख्य बाजार है। यहां पर कपड़ा, बर्तन, सराफा सहित अन्य दुकानें मौजूद हैं। यहां स्थित पंसारी गली, सराफा बाजार में दुकानाें का आकार छाेटा होने के साथ ही गलियां भी संकीर्ण हैं। कई बार बाजार के रास्ते और दुकानों में कई ग्राहक आ जाने से लोग मास्क तो लगा लेते हैं, पर दाे गज की दूरी संभव नहीं रहती। इसके समाधान के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाजार में बगैर मास्क लगाए इस तरह खारीदारी करते हैं लाेग।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/temporary-jails-sending-people-not-to-apply-masks-in-neighboring-districts-people-roaming-around-in-markets-without-masks-127968584.html

No comments:

Post a Comment