Saturday, December 26, 2020

नामली : तुलसी पूजन किया

पंचेड़ आश्रम भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां शुक्रवार को तुलसी पूजन कर गीता जयंती मनाई गई। यहां जिले के अलावा अन्य कई दूर शहरों के भक्त प्रतिदिन तथा विशेषकर अमावस्या-पूर्णिमा को पहुंचकर धर्म का लाभ ले रहे हैं। यहां आकर सैकड़ों भक्त वीडियो सत्संग भजन-कीर्तन कर जुड़ते हैं। पवित्र पीपल की 108 परिक्रमा कर शुद्ध वातावरण में आध्यात्मिक ज्ञान की अनुभूति प्राप्त करते हैं। अहमदाबाद निवासी विजेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मैं अहमदाबाद स्थित आश्रम के पास रहते हुए भी पंचेड़ आश्रम आना काफी सुखद महसूस करता हूं। संचालक प्रवीण भाई तोगड़िया ने बताया ग्राम राजाखोड़ी (लिमडीपाड़ा), रतलाम में भी शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। जरुरतमंदों को आवश्यक सामग्री बांटी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/namli-tulsi-worshiped-128057079.html

No comments:

Post a Comment