कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में बुधवार शाम 6 बजे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था के साथ-साथ जिले ही व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। शहर के अस्पताल चौराहे पर सिग्नल पॉइंट बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव रखा गया। जिससे चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को शुद्रण करने साइन बोर्ड लगाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। वही मुख्य मार्ग पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। जिससे वाहन तेज गति से शहर में ना दौड़ सके। बैठक में सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक के साथ विधायक राकेश गिरी, हरिशंकर खटीक सहित आला अधिकारियों से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सुझाव मांगे गए।
एसपी-कलेक्टर ने सख्ती से पालन कराने दिए निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और एसपी प्रशांत खरे ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयार किए गए प्रस्ताव को सख्ती से अमल कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि चालकों द्वारा को पहले रूट बताया जाए। फिर सख्ती से उन्हें पालन कराएं। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग को लेकर स्थानों को चिन्हित किए जाएं। जिससे वाहन अव्यवस्थित खड़े ना हो।
शहर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने टीम होगी गठित
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के मुख्य मार्ग पर जमे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। जिसके लिए अधिकारियों ने एक टीम गठित करने की बात कही। इसके बाद टीम द्वारा जहां-जहां मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण मिलेगा उस स्थान से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
जल्द कराया जाएगा नियमों का पालन : ट्रैफिक प्रभारी
ट्रैफिक प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि सभी बिंदुओं को लेकर सड़क सुरक्षा समिति में प्रस्ताव रखे गए। जिसमें शहर में वनवे रहेगा। वही टैक्सियों को बाजार की ओर जाने के लिए प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कई स्थानों को भी चिन्हित किया गया। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। विभाग के लिए हमने नगरपालिका से एक क्रेन मशीन की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस व्यवस्था को अमल में लाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/taxi-drivers-will-have-to-wear-uniform-one-way-will-remain-in-the-city-128046420.html
No comments:
Post a Comment