Wednesday, December 23, 2020

18 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

निकटवर्ती ग्राम पंचायत बराना बम्होरी के मुगलाई खुर्द के पास 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि संतोष केवट उम्र 18 वर्ष निवासी बराना बम्होरी जो अपने खेत पर बसने जाया करता था। किन्हीं कारणों से उसने अपने खेत पर स्थित महुआ के पेड़ पर से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब परिजनों को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लिधौरा पुलिस को सूचना दी। एसआई चंदन शाक्य ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर जांच पड़ताल की। मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/lidhora/news/18-year-old-man-commits-suicide-by-hanging-128046419.html

No comments:

Post a Comment