Thursday, December 10, 2020

बुजुर्गों को कंबल देकर मनाया बेटी का जन्मदिन

वृद्ध बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांटकर बेटी का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय क्षत्रिय संघ की सीमा राजपूत ने बतायाशीत ऋतु के आने पर सभी को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है चाहे अमीर हो या गरीब। अमीर तो स्वयं अपने साथ साथ अन्य के लिए भी गर्म कपड़े खरीद लेता है लेकिन गरीब व्यक्ति दूसरों के रहम करम पर निर्भर रहता है। उन्हें संस्कारवान व्यक्ति ही कपड़े भेंट कर सकता है।

इसी उद्देश्य को लेकर अपनी बेटी साल्वी का जन्मदिन बरेठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर मनाया। जिससे सर्वप्रथम तो बेटी के अंदर बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ेगा और वह हमेशा इनके प्रति दयालुता का भाव बढ़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने अपनी बेटी के हाथ से सभी बुजुर्गों को कम्बल भेंट कराए ताकि उन्हें भी इस शीत ऋतु में गर्मी का एहसास हो। इस मौके पर रंजू राठौर ने भी बुजुर्गों को बिस्कुट आदि

के पैकेट प्रदान किये। रंजीता सिंह व सुनीता चौहान ने सभी बुजुर्गों का तिलक लगा व पैर छूकर सम्मान किया एवं मिष्ठान भी खिलाया। बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उनके अनुभवों को सुना। उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इससे उनकी मदद की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ganjbasoda/news/the-daughters-birthday-was-celebrated-by-giving-blankets-to-the-elderly-128001584.html

No comments:

Post a Comment