श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण लोक जागरण अभियान की बैठक हुई। जिला प्रचारक केशव चौहान ने संबोधित करते हुए कहा जो सपना हिंदू समाज ने देखा था वह सपना हमारे सामने पूरा होने वाला है।
जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण होने वाला है। इस निर्माण कार्य में छोटी सी गिलहरी के रूप में कार्य करना है। प्रत्येक हिंदू के मन में श्रीराम के आदर्शों की स्थापना करना, मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो, प्रत्येक हिंदू परिवारों में जाकर संपर्क करना है। जिस तरह भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हो उसी तरह हमारे गांव व हमारे घर में भी वातावरण बने। समन्वय मंच के जिला संयोजक दिलीप सकरोदिया ने कार्ययोजना के बारे में बताया। बैठक में अभियान को लेकर नगर संयोजक राजील नाइक व सहसंयोजक राजा चौरसिया को नियुक्त किया। इस दौरान खंड कार्यवाह देवीसिंह बघेल, रेवाराम भायडिया, विवेक भटोरे, शुभम पाटीदार, बिन्नी कपूर, योगेश नीमा, नरेंद्र राठौड़ व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/meeting-of-ram-janmabhoomi-pilgrimage-area-campaign-128029716.html
No comments:
Post a Comment