Saturday, December 19, 2020

काॅलेज के विद्यार्थी प्रवेश शुल्क के चालान जमा करने के लिए पहुंचे बैंक, हुए परेशान

स्थानीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शनिवार बैंक में प्रवेश शुल्क की राशि जमा करने के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह 8.30 बजे से ही विद्यार्थी महेश्वर रोड स्थित एसबीआई बैंक में एकत्रित हो गए थे। विद्यार्थियों को चालान जमा करने की अंतिम तारीख की सूचना होने पर धीरे-धीरे विद्यार्थियों की बैंक के बाहर भीड़ बढ़ती गई।
बैंक प्रबंधक कॉलेज के अकाउंट में तकनीकी त्रुटि के कारण 50 हजार की लिमिट का हवाला देकर विद्यार्थियों को अगले दिन चालान जमा करने का कह रहे थे। यह स्थिति तीन दिनों से चल रही थी लेकिन शनिवार को अंतिम तारीख होने के कारण विद्यार्थी निराश हो गए। विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बोले आज आखरी तारीख को चालान जमा नहीं किया तो हमारा प्रवेश नहीं हो पाएगा। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने बैंक प्रबंधक से चर्चा कि तो उन्होंने कहा काॅलेज के अकाउंट में पेन कार्ड नहीं होने के कारण 50 हजार की लिमिट है। इससे अधिक राशि जमा नहीं कर सकते हैं। काॅलेज प्राचार्य से चर्चा कि तो उन्होंने कहा तकनीकी त्रुटि के कारण यह परेशानी आ रही है। चालान जमा करने की तारीख 30 दिसंबर तक कर दी गई है। इसकी सूची भी काॅलेज में चस्पा कर दी गई है। हालांकि बैंक प्रबंधक ने अन्य विकल्प के माध्यम से विद्यार्थियों के चालान जमा किए।
600 विद्यार्थियों को जमा करना है फीस
महाविद्यालय के सेकंड व अंतिम इयर के करीब 600 विद्यार्थियों को फीस जमा करना है। 16 दिसंबर से प्रवेश शुल्क की राशि जमा करने के लिए चालान बैंक में जमा हो रहे हैं लेकिन अधिकतर विद्यार्थी आखरी तारीख को ही पहुंचे। इस दौरान कोविड 19 की नियमों की धज्जियां उड़ते हुए दिखाई दी। प्रबंधक ने गेट को बंद कर दिया था। एक-एक करके विद्यार्थियों के चालान जमा किए जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
College students arrive to deposit invoice for admission fee


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/college-students-arrive-to-deposit-invoice-for-admission-fee-128029718.html

No comments:

Post a Comment