जिला अस्पताल में साेमवार रात काेराेना पाॅजिटिव गर्भवती का ऑपरेशन सफल रहा। बच्चा स्वस्थ है। काेराेना काल में यह जिला अस्पताल का पहला केस है, जब किसी काेराेना पाॅजिटिव महिला की डिलीवरी कराई गई है।
हालांकि, यहां के डाॅक्टर इस केस काे इंदाैर रैफर कर रहे थे, किंंतु कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला ने जब डाॅक्टराें काे फटकार लगाई और सिविल सर्जन काे निर्देश दिए कि वे स्वयं माैके पर रहते हुए इस केस काे ऑपरेट करवाएं तब कहीं जाकर यह ऑपरेशन हाे सका। इस मामले में सीएमएचओ एमपी शर्मा भी फाेन पर अपडेट लेते रहे, जबकि वे स्वयं काेराेना पाॅजिटिव हैं और इंदाैर में इलाज करा रहे हैं।
महिला के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हम साेमवार काे रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे डिलीवरी के लिए। यहां डाॅक्टराें ने प्रारंभिक जांचाें के साथ काेविड की जांच कराई ताे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद डाॅक्टराें ने हमसे कहा कि इंदाैर लेकर जाना पड़ेगा, लेकिन दर्द बढ़ता जा रहा था। इंदाैर जाने के लिए वक्त नहीं था। फिर हम गायनिक के आने का इंतजार करते रहे। इस दाैरान अमलतास ले जाने के लिए भी बातचीत हुई, लेकिन दर्द अधिक हाेने के कारण हम वहां जाने की स्थिति में भी नहीं थे, फिर जब यह मामला कलेक्टर साहब के संज्ञान में आया ताे उन्हाेंने संबंधित डाॅक्टराें काे निर्देश जारी किए तब कहीं जाकर सभी प्राेटाेकॉल का ध्यान रखते हुए डाॅक्टराें की टीम ने सफल ऑपरेशन किया।
कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला ने बताया जब मुझे जानकारी मिली ताे मैंने रात में ही डाॅक्टराें काे निर्देश जारी किए और सिविल सर्जन से यह भी कहा कि वे खुद माैके पर उपस्थित रहें और ऑपरेशन हाेने के बाद मुझे अपडेट कराएं, ऑपरेशन सफल रहा।
अमलतास में दाे डिलीवरी पहले हाे चुकी हैं
सीएमएचओ शर्मा ने बताया कि मैंने फाेन पर सिविल सर्जन से बात की और कहा कि यह केस जिला अस्पताल में ही ऑपरेट करना है। जब हमारे यहां सभी प्रकार की सुविधाएं हैं, डाॅक्टराें की टीम है ताे केस क्याें रैफर किया जाए, काेराेनाकाल में किसी पाॅजिटिव महिला की यह जिला अस्पताल में डिलीवरी हाेने का पहला मामला है। इससे पहले हम अमलतास में करवाते थे, जाेकि काेराेना काल में वहां दाे केस में सफल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/carena-positive-woman-gave-birth-to-healthy-baby-in-mgh-first-such-case-here-128042695.html
No comments:
Post a Comment