शहर के जेतपुरा में मंगलवार शाम काे पड़ाेसियाें में गाली-गलाैच की बात काे लेकर विवाद हाे गया और आराेपी ने फरियादी पर लकड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल काे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बीएनपी पुलिस के अनुसार आराेपी मांगीलाल पिता प्रहलाद निवासी जेतपुरा गाली-गलाैच कर रहा था।
जिसे घर के सामने खटिया पर बैठे जितेंद्र चाैहान व उसकी मां मीराबाई ने इनकार किया ताे आराेपी ने गुस्से में आकर लकड़ी की बल्ली से सिर पर जाेरदार वार कर दिया। हमले में जितेंद्र का सिर फट गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ जान से मारने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/refused-to-abuse-128042697.html
No comments:
Post a Comment