ग्राम पंचायत चिकलाना के पंचायत प्रधान को पद से पृथक किए जाने के बाद स्थानापन्न प्रधान की नियुक्ति को लेकर बुधवार को सभी पंचाें का विशेष सम्मेलन बुलाया गया। जहां सर्वानुमति से पंच अशोक पाटीदार निर्विरोध स्थानापन्न प्रधान चुने गए। हालांकि स्थानापन्न प्रधान के लिए दो महिला पंचों ने भी फाॅर्म दाखिल किए थे लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस लेकर पाटीदार के नाम पर सहमति दी।
चिकलाना पंचायत के प्रशासनिक समिति के प्रधान महेश पटेल के खिलाफ मप्र निक्षेपकों के आरोपी होने का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। उनका कृत्य पदीय दायित्वों धोखाधड़ी के प्रतिकूल होने से उन्हें पद से पृथक किया गया। बुधवार को पंचाें में से स्थानापन्न प्रधान के लिए निर्वाचन कार्रवाई संपादित की गई। पिपलौदा जनपद पीसीओ सुरेंद्रसिंह माथुर, बीपीओ भंवरलाल मालवीय, सचिव शांतिदास बैरागी की उपस्थिति में पंचाें की बैठक हुई। इसमें महिला पंचायत जुबेदा-रशीद मंसूरी व साधना-अनिल धाकड़ ने स्थानापन्न प्रधान पद के लिए दावेदारी रखकर नामांकन दाखिल किया। लेकिन उपसरपंच हसन खां पठान, पूर्व उपसरपंच गट्टूसिंह चंद्रावत ने चर्चा कर पंचों में सहमति बनाई। इसके बाद दोनों महिला पंचाें ने अपने नाम वापस लिए। आखिर में अशोक पाटीदार को निर्विरोध पंचायत प्रधान चुन लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/patidar-was-chosen-as-the-replacement-head-in-a-special-conference-after-the-case-was-filed-against-the-head-in-chiklana-127998154.html
No comments:
Post a Comment