Wednesday, December 23, 2020

गैंग का खुलासा करने वाले हरभजन सिंह ने अपने और परिवार के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा

हनी ट्रैप गैंग का खुलासा करने वाले नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह ने अपने और परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है। डीजीपी व एसआईटी चीफ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि केस वापस नहीं लेने के लिए कभी मोबाइल तो कभी गुमनाम पत्र के जरिए धमकी दी जा रही है।

हरभजन के आवेदन के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ था। शासन ने एसआईटी बनाकर इस मामले की जांच कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किए थे। आरोपियों की जमानत भी नहीं हो रही है।

आरोपी ने लगाई जमानत अर्जी : हरभजन को ब्लैकमेल करने वाली एक महिला आरोपी ने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। बुधवार को इस पर सुनवाई होना थी, लेकिन अब 28 दिसंबर को सुना जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/harbhajan-singh-who-reveals-gang-seeks-police-protection-for-himself-and-family-128045284.html

No comments:

Post a Comment