पेटीएम के फेक एप से दुकानों पर खरीदी करने पहुंची युवती ने मंगलवार को अपोलो टावर में वारदात के पहले कोठारी मार्केट में एक फुटवेयर कारोबारी से भी इसी तरह धोखाधड़ी की थी। युवती कृष्णा शू शोरूम में दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर पहुंची।
दुकान संचालक विकास बियानी ने बताया की युवती दुकान में लेडी शू लेने आई थी। उसने 3600 के तीन जोड़ी शू खरीदे। फिर पेटीएम से पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा। मैंने उसे पेटीएम का क्यूआर कोड दिया तो उसने दो मिनट मोबाइल में पेमेंट डालने के लिए वेट किया। फिर मुझे पेमेंट होने का राइट का टिक दिखाकर शू लेकर चली गई। उसके जाने के 10 मिनट तक पेमेंट नहीं आया तो हमने पार्किंग में भी जाकर उसे देखा, लेकिन वह नहीं मिली। अपोलो टावर की घटना सामने आने के बाद उसके सीसीटीवी फुटेज निकालकर बुधवार को हमने भी सेंट्रल कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।
व्यापारियों ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा- स्पीकर से मैसेज की आवाज आने तक व्यापारी सामान नहीं दें
धोखाधड़ी के बाद अपोलो टावर के व्यापारियों ने अपने यहां के सभी व्यापारियों को पेटीएम के फेक एप के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। व्यापारी एसोसिएशन के सचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि सभी दुकानदार जो पेटीएम क्यूआर कोड स्कैनर से पेमेंट ले रहे हैं, उन्हें स्पीकर लगवाने के लिए कहा है। इसमें यदि कोई फेक एप से भी पेमेंट का झांसा देता है तो पैसे खाते में आने और स्पीकर से मैसेज का साउंड आने तक कोई व्यापारी किसी को सामान नहीं देगा। कल इस फेक एप को बंद कराने के लिए व्यापारी डीआईजी से भी मिलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-first-kothari-market-of-apollo-tower-was-cheated-by-buying-36-hundred-shoes-128045301.html
No comments:
Post a Comment