Saturday, December 19, 2020

थरेट में पंचायत मुख्यालय पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

ग्राम पंचायत थरेट पंचायत पर एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पचास लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और तत्काल ही उनका वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत सरपंच संजीव गतवार मौजूद रहे। बता दें कि कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में अधिकृत कियोस्क सेंटर संचालकों द्वारा प्रत्येक पंचायत पर ग्रामीण नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद पूरे ब्लाॅक में यह कार्य प्रारंभ हुआ है। थरेट में सीएससी सेंटर संचालक कपिल झा ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालक के साथ यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

कार्य की निगरानी के लिए पंचायत सचिव ब्रजमोहन पटसारिया, पटवारी आनंद जाटव, के अलावा ग्रामीणों का सहयोग करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश परिहार, सुरेश उरया, पप्पू पुजारी आदि लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushman cards made at Panchayat headquarters in Thorat


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datia/news/ayushman-cards-made-at-panchayat-headquarters-in-thorat-128031881.html

No comments:

Post a Comment