शहर के ज्योति नगर में सुअरों से परेशान व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। शिकायत वापस नहीं लेने पर शनिवार को कुछ लोग सूअर पकड़कर पैर बांधकर शिकायतकर्ता के घर के सामने रख गए। इसके बाद नपा के कर्मचारी सूअर ले गए। शिकायतकर्ता अरशद अली ने बताया कि मकानों व धार्मिक स्थलों के आसपास सूअर घूमते रहे। इससे गंदगी पसरती है। इसे लेकर 8 माह पहले सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की।
नपा अफसरों व कर्मचारियों ने शिकायत का निराकरण नहीं किया। इसके बाद शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते रहे। कई दिनों से दबाव बनाने के बाद शनिवार को नपा के अंतर्गत सूअर पकड़ने का ठेके पर काम करने वाले कुछ लोग सुअरों के पैर बांधकर घर के बाहर रख गए। उन्होंने घर में मौजूद बच्चों से कहा कि शिकायत वापस नहीं लेने पर ऐसे ही सूअर छोड़कर जाएंगे। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने नपा अफसरों को शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी सूअर ले गए। अरशद अली ने कहा कि दो-चार सूअर पकड़कर मुझे नपा के कर्मचारी फोन कर शिकायत वापस लेने को कहते थे। मैंने कहा कि जब तक सभी सूअर कॉलोनी से बाहर नहीं होंगे शिकायत वापस नहीं लेंगे। दो दिन पहले ही नपा के अफसर मिले थे। उन्होंने शिकायत वापस लेने को कहा था। अब घर के बाहर सूअर छोड़ गए। उन्होंने गंदगी की। उसकी सफाई नहीं की। अरशद ने कहा कि सूअर छोड़ने वाले संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
^ नपा के कर्मचारी नहीं थे। पता नहीं कौन सूअर पकड़कर छोड़ गया था। शिकायतकर्ता से चर्चा हुई है।
-प्रकाश चित्ते, स्वास्थ्य अधिकारी
शहर में कई जगह घूमते हैं सूअर, हमला हो चुका है
शहर में कई जगह सूअर घूमते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं करती है। डेढ़ साल पहले ही सुअरों को पकड़ने के लिए इंदौर व महू की टीम बुलाई थी। इस पर स्थानीय सूअर पालकों ने हमला कर दिया। इसमें नपा के कर्मचारी सहित सूअर पकड़ने वाले 6 लोग घायल हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/pigs-left-outside-the-house-due-to-non-withdrawal-of-complaint-in-cm-helpline-128029725.html
No comments:
Post a Comment