Wednesday, December 9, 2020

कुएं में गिरने से महिला की मौत

अचलपुरा में बिना मुंडेर कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतका कुएं पर मवेशियों को पानी पिलाने गई थी तभी पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। जानकारी के अनुसार अंजलि पति रामू (25) बुधवार दोपहर को बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई थी। कुछ समय बाद गांव की महिलाएं कुएं पर पहुंची तो कुएं में साड़ी नजर आने पर गांव में सूचना दी । जानकारी मिलने पर टीआई आईपीएस विनोद कुमार मीणा, तहसीलदार किरण बरवड़े मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman dies after falling in a well


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/woman-dies-after-falling-in-a-well-127998093.html

No comments:

Post a Comment