Wednesday, December 9, 2020

नई हाइड्रोलिक कैटल कैचर से नगर निगम ने पकड़े 12 मवेशी

मवेशी पकड़ने के लिए नगर निगम ने नई हाइड्रोलिक कैटर कैचर खरीदा है। इससे निगम ने मवेशी पकड़े। अलकापुरी, डोगरे नगर, मुखर्जी नगर, बाजना बस स्टैंड, धीरजशाह नगर, दो बत्ती, अलकापुरी आदि स्थानों 12 मवेशी स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा पकड़े गए। नई हाइड्रोलिक कैटल कैचर से मवेशियों को पकड़ने में सुविधा होने के साथ समय भी कम लगता है व मवेशी भी आसानी से वाहन में चढ़ जाते हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की चोंट भी नहीं लगती है। कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम गोपालचंद्र डाड व निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अमले द्वारा 12 अक्टूबर से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 364 मवेशियों को पकड़ा जाकर जिले की विभिन्न गोशालाओं में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal Corporation caught 12 cattle from new hydraulic catcher


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/municipal-corporation-caught-12-cattle-from-new-hydraulic-catcher-127998096.html

No comments:

Post a Comment