गुरुवार की देर रात एक बाइक सवार युवक खेत की तार फेंसिंग से टकरा गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसा शुक्रवार को दोपहर के समय सियरमऊ घाटी पर हुआ है, जिसमें बोलेरो के चालक ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
थाना प्रभारी आशीष चौधरी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 1 बजे मुख्य मार्ग उदयपुरा रोड पर एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और युवक को सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाक्टर ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया । मृतक युवक की पहचान केसली गांव निवासी देशराज पुत्र सहाब सिंह 35 साल के रुप में की गई। मृतक की ससुराल घटना स्थल के समीप स्थित पठा गांव में होना बताया जा रहा है। संभवतः युवक ससुराल जा रहा होगा। कयास लगाए जा रहे है कि रात्रि में सामने से आ रहे बड़े वाहन की लाईट की चकाचौंध में बाइक सवार युवक हड़बड़ा गया और वह अनियंत्रित होकर तार फेंसिंग से टकरा गया।
जीप ने बाइक सवारों को पीछे से मारी टक्कर
सियरमऊ घाटी पर शुक्रवार को दोपहर के समय एक हादसा हुआ है, जिसमें एक बोलेरो के चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं । इस हादसे में सागर निवासी मोहित और कमलेश घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उपचार किया। घायलों की उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही हादसों में प्रकरण दर्ज किया है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/bike-rider-collided-with-wire-fencing-died-on-the-spot-two-injured-128004892.html
No comments:
Post a Comment