Monday, December 7, 2020

शासकीय अस्पताल के उद्यान में हरियाली के लिए पाैधे, अब मरीजाें के परिजन के बैठने के लिए लगाएंगे कुर्सी

तहसील के शासकीय अस्पताल मध्यभारत काे एसडीएम अभिलाष मिश्रा द्वारा जनसहयाेग से विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब यहां पर राेटरी क्लब ने अस्पताल के उद्यान काे राेटरी वाटिका के रूप में विकसित करने की तैयारी की है। पहले चरण में यहां पर पाैधाराेपण किया गया है। इसके बाद यहां उद्यान में बैठने के लिए ग्रीन कारपेट व कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।

मध्यभारत अस्पताल के बाहरी प्रांगण स्थित जर्जर उद्यान का एसडीएम मिश्रा ने जनसहयाेग से जीर्णाेद्धार करवाया। जिसके बाद अब राेटरी क्लब द्वारा इसे विकसित करने की तैयारी की जा रही है। साेमवार काे यहां क्लब सदस्यांे ने अस्पताल के उद्यान व नए भवन की बाउंड्रीवॉल के समीप फाईक्स प्रजाति के करीब दस फीट ऊंचे 20 पाैधे लगाए।

इसके अलावा उद्यान में जहां मरीज के परिजन बैठते हैं वहां पर अब क्लब द्वार परिजन काे जमीन पर ना बैठना पड़े। इसके लिए कारपेट बिछाने के साथ ही कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।

क्लब के शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि इसके पूर्व भी क्लब इस अस्पताल में डल रही नई ऑक्सीजन लाइन के लिए एक लाख रु. की राशि प्रशासन काे दे चुका है। अब यहां उद्यान काे राेटरी वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दाैरान मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष संताेष गायकवाड़, सचिव सत्यनारायण अग्रवाल, डाॅ. राहुल मेवाड़ा, धर्मेंद्र सावलानी, मानसी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/paidhe-for-greenery-in-the-garden-of-the-government-hospital-now-the-family-members-of-the-patients-will-put-a-chair-to-sit-127991433.html

No comments:

Post a Comment