जंघार गांव की आदिवासी महिलाओं ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को आवेदन सौंपा। आवेदन में महिलाओं ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए 500-500 रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी अनुसार जंघार गांव की मानबाई, रेखा बाई, मालती बाई, राम सखी बाई, जमना बाई, श्रीबाई, विमलाबाई, उर्मिला बाई, जानकी बाई आदि ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को आवेदन दिया। आवेदन में महिलाओं ने जंघार गांव के सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार यादव पर सब्जी भाजी योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति से 500-500 रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम श्री सिंह से उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/tribal-women-applied-to-the-sdm-and-imposed-500-rupees-on-the-sarpanch-representative-accusation-charges-127991431.html
No comments:
Post a Comment