Thursday, December 10, 2020

7 दिन के भीतर एक और बारासिंघे की मौत, कुछ दिन पहले घायल हुआ था

वन विहार में गुरुवार को एक और नर बारासिंघे की मौत हो गई। यह बारासिंघा 7 दिन पहले घायल हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था। यह बारासिंघा वर्चस्व की लड़ाई में घायल हुआ था। इसके पहले वन विहार में चार दिसंबर को भी एक बारासिंघा की मौत हो गई थी। अब यहां पर 13 बारासिंघा बचे हैं।

मादा बारासिंघे की कमी के चलते वन विहार प्रबंधन ने कान्हा नेशनल पार्क से बारासिंघा लाने का प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को भेजा है। वन विहार की संचालक कोमलिका मोहंता ने बताया कि वन विहार में बारसिंघे का प्रजनन काल चल रहा है। यहां पर ब्रीड़िग के लिए केवल 4 मादा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वन विहार भोपाल (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/another-barasinghe-died-within-7-days-injured-a-few-days-ago-128001132.html

No comments:

Post a Comment