Monday, December 7, 2020

होमगार्ड जवानों को 74वें स्थापना दिवस पर किया पुरस्कृत

होमगार्ड का 74वां एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस होमगार्ड कार्यालय गुना में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी टीएस बघेल द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। मुख्य अतिथि बघेल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में परेड, परेड कमांडर प्लाटून कमांडर धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, सहायक परेड कमांडर दीपक सक्सेना के द्वारा की गई।

परेड में शामिल जवानों के उच्च दर्जे के टर्न आउट एवं परेड मार्च के लिए समस्त परेड को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीएसपी नेहा पच्चिसिया, ट्रैफिक डीएसपी मुकेश कुमार दीक्षित, टीआई कोतवाली उमेश मिश्रा, टीआई केंट आरपी वर्मा, लाइन सूबेदार, सेवानिवृत्त जिला सेनानी केएल शर्मा सहित होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आरके पथरोल ने सभी का आभार माना। मध्य प्रदेश में होमगार्ड संगठन की स्थापना वर्ष 1947 में मप्र होमगार्ड अधिनियम सन्न 1947 के तहत हुए थी। बाद के वर्षों में नागरिक सुरक्षा अधिनियम के लागू होम से नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) को मप्र होम गार्ड्स के तहत लाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/home-guard-jawans-awarded-on-74th-foundation-day-127991424.html

No comments:

Post a Comment