जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. लखन धाकड़ ने अपने जन्मदिवस पर 22वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन जीवनदान दिवस के रूप में मनाया। डॉ. धाकड़ ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उन्होंने बताया उन्होंने सर्वप्रथम 1994 में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में रक्तदान किया था।
इस नोबेल प्रोफेशन में प्रवेश के समय से ही वह रक्तदान करते आ रहे हैं। कई बार इमरजेंसी में भी रक्तदान किया एवं लोगों को साथ लेकर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए। ब्लड बैंक में कई बार रक्त की कमी एवं मरीजों के परिजनों की परेशानी को देखते हुए हर वर्ष जन्मदिवस पर रक्तदान करने का संकल्प लिया है।
जिससे रक्तअल्पता से पीड़ित लोगों की सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान हमें हमारी पीड़ित मानवजाति के लिए अकल्पनीय मददगार साबित होता हैं। रक्त की कमी वाले मरीजों, कुपोषित बच्चों, गर्भवती माताओं तथा दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को पुनर्जन्म प्रदान करता है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की। ;इस अवसर पर डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, डॉ. रनवीर सिंह रघुवंशी, डॉ. ;एचव्ही जैन, डॉ. अनिल विजयवर्गीय, डॉ. आरएस भाटी, डॉ.पीएन धाकड़, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एचएस धाकड़, दामोदर धाकड़, सत्येंद्र रघुवंशी, पर्वत टोनेरे, दीनदयाल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/dr-dhakad-donated-blood-for-the-22nd-time-a-message-of-service-to-the-suffering-humanity-127991422.html
No comments:
Post a Comment