दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के एक परिवार की 5 साल की बेटी के साथ हरियाणा के झज्जर स्थित छावनी क्षेत्र में रविवार की रात अपहरण करने के बाद दुष्कर्म एवं हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ी जानकारी शासन स्तर पर दमोह से ली गई है। दमोह कलेक्टर और एसपी ने मासूम का जाति प्रमाण पत्र बनाकर हरियाणा सरकार को भेजा है। पीड़िता एससी एसटी वर्ग से बताई जा रही है। वहां के सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आरोपी पड़ोसी बताया जा रहा है। आरोपी पर पहले से हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया है। वह नशे की हालत में और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वहां की अस्पताल में बोर्ड द्वारा मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। पूछताछ के दौरान पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाया गया है।
वहां छावनी क्षेत्र में पिछले काफी समय से रह रहा है। रविवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाले युवक उसके यहां पर पहुंचा और मासूम का अपहरण करके दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि शासन स्तर पर हरियाणा की पुलिस ने पीड़िता के परिवार का जाति प्रमाण पत्र मांगा था जो कलेक्टर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।
प्रमाण पत्र यहां से भेज दिया गया है। कलेक्टर तरुण राठी ने बताया कि शासन स्तर पर प्रमाण पत्र मांगा गया था, गांव की खोज बीन करने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। शासन स्तर पर पीड़ित परिवार के लिए चार लाख रुपए की राशि मंजूर हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/5-year-old-raped-and-murdered-accused-arrested-128046431.html
No comments:
Post a Comment