जीआरएमसी व जिला अस्पताल की एंटीजन जांच रिपोर्ट में जिलेभर में 10 नए संक्रमित मिले। इनमें आगरा से अपने भाई को नाक-कान गले की प्रॉव्लम दिखाने के लिए आई एक महिला, वकील व उनकी पुत्रवधु भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मीरा पुत्री गुलाबचंद्र रावत अपने भाई को नाक-कान गले की प्रॉब्लम दिखाने के लिए आई थीं। इसके लिए उनकी कोरोना जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। इसी प्रकार मारकंडेश्वर बाजार में रहने वाले एडवोकेट राजकुमार बंसल उनकी पुत्रवधु प्रगति पत्नी साकेत व परिवार के ही आनंद बंसल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इनके परिवार में एक मरीज पॉजिटिव आया था, जिसके बाद सभी परिजन के सैंपल हुए, जिसमें यह दोनों संक्रमित निकले। इसके अलावा सबलगढ़ में रहने वाले संतोष पुत्र कैलाशनारायण शर्मा की भी संक्रमित पाए गए, कुछ दिन पहले इनकी माताजी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। वहीं जयनगर चौखूटी नूराबाद में रहने वाले मुन्नीसिंह, जौरा के वार्ड नंबर 17 में रहने वाली किशोरी रजनी, जौरा की ही सुमनलता तथा शहर की तुलसी कॉलोनी में रहने वाली डॉली (29) पुत्री देवेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/10-infected-including-a-woman-lawyer-and-her-daughter-in-law-living-in-agra-127968530.html
No comments:
Post a Comment