Wednesday, December 9, 2020

परिवार शादी में गया, चोर ताला तोड़ पलंगपेटी से 1 लाख रु. व आलमारी से 10 लाख के जेवर ले गए

इंद्रा कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ा और एक लाख रुपए सहित 10 लाख के ज्वैलरी लेकर भाग गए। चाेरी के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंदसौर गया था। बुधवार सुबह पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो जानकारी हुई।
इंद्रा कॉलोनी निवासी मयूर जोशी ने बताया कि उनकी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ मंदसौर गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी जितेंद्र चौधरी ने मकान का ताला टूटा देखा तो सूचना दी। घर आकर देखा तो सामान बिखरा था। चोर पलंग-पेटी में रखे एक लाख नकद और आलमारी में रखी 10 लाख रुपए की ज्वेलरी ले गए। एसडीओपी रवींद्र बिलवाल, थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे, ढोढर चौकी प्रभारी राजेश मालवीय, माननखेड़ा चौकी प्रभारी लक्ष्मीनारायण गिरी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जोशी ने बताया कि ज्वैलरी में सोने के मोतियावाले 2 मंगलसूत्र, 1 हार, सोने के टॉप्स 3 नग, लॉकेट सोने का, सोने का टीका, सोने के कड़े, चांदी की पायल, सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, चांदी के सिक्के, सोने की नथ सहित अन्य चोर हुए। इनमें में गत दिनों मौसी की लड़की की शादी के लिए रतलाम से खरीदी गई ज्वैलरी भी चली गई। इसके अलावा सूने मकान का ताला तोड़ा।
एक मकान से 5 हजार, दो मकानों के ताले चटके- गांव के गणपत सेन के सूने मकान में चोर घुसे और आलमारी में रखे 5 हजार रुपए ले गए। उनके भाई किशोर सेन ने बताया कि भाई का परिवार रात में समीप के मकान में सो रहा था तभी वारदात की। चोराें ने गांव सरसोदा में भी तीन घरों के ताले तोड़े लेकिन कुछ नहीं गया। सरपंच फकीरचंद मालवीय ने बताया तीन घरों को बदमाशों ने निशान बनाया। चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया गश्त सक्रिय रूप से हो रही है। फिर भी बदमाशों ने घटना अंजाम दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The family went to the wedding, broke the thief lock and got 1 lakh from Palangpeti. And took 10 lakh jewels from the shelf


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-family-went-to-the-wedding-broke-the-thief-lock-and-got-1-lakh-from-palangpeti-and-took-10-lakh-jewels-from-the-shelf-127998104.html

No comments:

Post a Comment