सरकारी अस्पतालों में बतौर पीजीएमओ ड्यूटी कर रहे मेडिसिन, एनीस्थीसिया और पल्मोनरी मेडिसिन के जूनियर डॉक्टर्स की कोविड ड्यूटी को पीजी बांड ड्यूटी में शामिल किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह फैसला जूनियर डॉक्टर्स एसाेसिएशन की मांग पर मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में हुई मीटिंग में लिया।
इससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर हो सकेगी। इससे भोपाल के जीएमसी सहित राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में मेडिसिन, एनीस्थीसिया और पल्मोनरी मेडिसिन विषय से एमडी (डिग्री और डिप्लोमा) कर रहे जूनियर डॉक्टर्स को डिग्री कंपलीट होने के बाद एक साल की अनिवार्य रूरल पोस्टिंग ड्यूटी नहीं करना पड़ेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/covid-duty-of-junior-doctors-of-medicine-anesthesia-and-pulmonary-medicine-to-be-included-in-pg-bond-127738965.html
No comments:
Post a Comment