Tuesday, September 1, 2020

नवोदय के पूर्व छात्रों ने पढ़ने के लिए मोबाइल फोन कराए उपलब्ध

जवाहर नवोदय विद्यालय श्यामपुर के पूर्व छात्रों ने मिलकर 15 मोबाइल प्राचार्य गीतिका शर्मा को प्रदान किए हैं। ये मोबाइल विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को
दिए जाएंगे।
ये सभी विद्यार्थी मोबाइल पर पढ़ने का कार्य पूर्ण होने पर वापस स्कूल में ही जमा कर देंगे। ताकि अन्य विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की सदन प्रभारियों ने यह पता लगाया कि ऐसे छात्र जो अत्यंत गरीब हैं। मोबाइल नहीं होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन छात्रों को यह मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। पूर्व छात्रों में प्रदीप कुमार, मिथुन मालवीय, अशोक वर्मा, रवि प्रताप सिंह, हरि
गोविंद यादव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navodaya alumni provided mobile phones for reading


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/navodaya-alumni-provided-mobile-phones-for-reading-127677091.html

No comments:

Post a Comment