ओबेदुल्लागंज-नागपुर नेशनल हाईवे 69 पर इटारसी में बागदेव पुल के पास बुधवार को एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें सड़क से उठाकर सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। पथरौटा पुलिस ने बताया ड्राइवर और क्लीनर के बेहोश होने के कारण उनके बयान नहीं हो सके।
यह भी पता नहीं चल पाया कि हादसा कैसे हुआ घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कोई दूसरा वाहन भी नहीं मिला है। बताया गया कि हरियाणा के गुड़गांव का टैंकर एचआर 55 क्यू 6657 इंदौर से बैतूल जा रहा था। टैंकर में लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं थी। फिर भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर नपा की फायर ब्रिगेड बुलवाकर पलटे हुए टैंकर पर पानी का छिड़काव करवाया। इस कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/lpg-tanker-overturns-near-bagdev-bridge-driver-and-cleaner-unconscious-127726635.html
No comments:
Post a Comment