कोरोना संक्रमण के संबंध में जारी गाइड लाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। इसी लापरवाही के चलते पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को भी सिहोरा में 11 तथा बरेला में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
सिहोरा में 24 घंटे में मिले 11 पॉजिटिव- नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे में 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवासी 44 वर्षीय पुरुष. वार्ड नंबर 13 निवासी 24 वर्षीय युवक .वार्ड नंबर 6 निवासी 45 वर्षीय पुरूष ,वार्ड नंबर 4 निवासी 40 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 14 निवासी 68 वर्षीय वृद्ध ,वार्ड नंबर 9 निवासी 34 वर्ष की महिला, वार्ड नंबर 9 निवासी 36 वर्षीय पुरुष. वार्ड नंबर 3 निवासी 30 वर्षीय युवक. वार्ड नंबर 12 निवासी 56 वर्षीय पुरुष. वार्ड नंबर 5 निवासी 33 वर्षीय महिला सहित 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है नगर पालिका के अमले ने 3 लोगों को कोविड केयर सेन्टर भेजते हुए शेष लोगों को होम आइसोलेट किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/negligence-is-increasing-patients-are-increasing-127738975.html
No comments:
Post a Comment