Sunday, September 20, 2020

हाइवा में ढुल रही थी चोरी की रेत, वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया

शहपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नटवारा में बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की रेत भरकर जा रहा हाइवा पकड़ा है। चालक से पूछताछ किए जाने पर उसके पास न तो रायल्टी थी न ही परिवहन संबंधी दस्तावेज थे। मामला चोरी छिपे रेत परिवहन का नजर आने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6866 रेत लोड कर शहपुरा की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और नटवारा स्थित आशीर्वाद ढाबा के पास हाइवा काे रोका और चालक दुर्गेश गोंड निवासी नाचनखेड़ा से रेत की रायल्टी व परिवहन संबधी दस्तावेज माँगे लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में चालक ने बताया कि हाइवा मालिक वीरेंद्र सिंह निवासी मातनपुर के कहने पर वह ग्राम पावला से रेत स्टाॅक में से हाइवा में रेत भरकर जबलपुर ले जा रहा था। पूछताछ के बाद मय रेत के हाइवा जब्त कर पुलिस ने धारा 379, 414 एवं 66/192 मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण जाँच में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/stolen-sand-was-drifting-in-the-highway-seized-the-vehicle-and-arrested-the-driver-127739007.html

No comments:

Post a Comment