Monday, September 21, 2020

घर में घुसकर की प्रेमिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

शादी डॉट कॉम पर मुलाकात के बाद कश्मीरी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील तस्वीरें खींच ली। युवती को जब पता चला कि युवक का किसी दूसरी युवती से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया है तो युवती ने उससे संबंध खत्म कर लिए।

इससे नाराज तारिक अहमद गनई नामक कश्मीरी युवक शनिवार को युवती के घर में घुस गया और छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/entered-home-molested-girlfriend-accused-arrested-127742444.html

No comments:

Post a Comment