शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर उन्हें एक लैंडलाइन और दो मोबाइल फोन नंबर से चार दिन से कॉल कर खाना फ्री में मांग रहा था। आखिरी बार उसने एक फूड इंस्पेक्टर का नाम लेते हुए कॉल किया और धमकी दी कि तुम अपने आउटलेट चलाना। कोई आकर गन मार दे, तुम्हारा मर्डर हो जाए तो देखना। संचालक ने इसकी लिखित शिकायत हबीबगंज पुलिस से की है। इस मामले में शुक्रवार को रेस्तरां संचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे।
कोलार निवासी विष्णु शर्मा सात नंबर स्टॉप पर फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन से एक व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसने एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल किया। उस वक्त वह सात नंबर स्थित रेस्टोरेंट पर थे। कॉलर ने कहा कि मैं फूड ऑफिसर एके श्रीवास्तव के ऑफिस से बोल रहा हूं। टीआई राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार को विष्णु के बयान दर्ज किए जाएंगे।
कॉलर ने कहा- आराम से चलाना आउटलेट...तुम्हारा मर्डर हो जाए तो...
कॉलर : खाने का कुछ सामान दोगे कि नहीं दोगे, मेरे बंदों को?
विष्णु : आप पैसे दे दो, हम सामान दे देंगे।
कॉलर : नहीं, पैसे नहीं देंगे, आपको देना पड़ेगा।
विष्णु : नहीं दे पाऊंगा।
कॉलर : रिकॉर्ड करके पूरी दुनिया को सुना दो, कल छापे के लिए तैयार रहना अब फोन काटो।
विष्णु : आप काटो, आपने कॉल किया है।
कॉलर : कल से अपने आउटलेट चला लेना, आराम से चलाना कोई आकर गन मार दे, तुम्हारा मर्डर हो जाए तो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/if-refused-to-give-free-food-the-restaurant-operator-threatened-as-food-officer-127729305.html
No comments:
Post a Comment